Nainital-Haldwani News

स्वाहा हो गया हल्द्वानी शीशमहल स्थित पुराना बिजली घर, चपेट में आया गोदाम, वीडियो देखें

Ad

हल्द्वानीः शीशमहल में शुक्रवार की रात तब अफरातफरी मच गई जब पुराने पावर हाउस में आग लगने की खबर सामने आई । शूक्रवार की रात 8.30 बजे पावर हाउस में आग लगने की खबर सामने आई जिसके बाद आग और खबर दोनों ही फैल गई । आग इतनी फैल गई की आग ने विकराल रूप ले लिया । जिसके बाद 20 मिनट तक आग की लपटे इतनी तेज ऊठी की कोई भी पावर हाउस तक जाने की हिम्मत नहीं कर सके ।

ADVERTISEMENTS Ad

वीडियो देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

जिसके बाद दमकल की 4 गाड़िया बुलाई गई । दमकल के कार्मचारियों के आने पर आग में काबू पाया गया, पर आग में काबू पाने में दमकल को भी डेढ घंटा लगा । पावर हाउस के समीप गोदाम होने के कारण आग गोदाम तक पहुँच गई। गोदाम में पुराने ट्रांसफार्मर रिपेरिंग के लिए लाये गये थे जिनमें से गई में काम चल रहा था जिसके बाद आग ट्रांसफार्मरों में भी लग गई । आग ने विकराल रूप तब ले लिया क्योकि ट्रांसफार्मर मे काम चलने के कारण ट्रांसफार्मर में डीजल भरा होना भी आग को बढ़ावा दे रहा था ।
आबादी से दूर होने के कारण किसी भी प्रकार की जानहानी की खबर सामने नहीं आई । बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता डीके जोशी ने बताया कि 10-15 खराब ट्रांसफार्मर थे जिनको देखकर ही नुकसान का आंकलन किया जायेगा । अभी फिलहाल आग लगने का मुख्य कारण पता नहीं चल पाया है। खबरो के मुताबिक आतिशबाजी के कारण भी आग लगने की बात करी जा रही है लेकिन अधिकारियों ने अभी किसी भी कारण की जानकारी नहीं दी है ।

ऋषभ के फोटो अपलोड करने से वायरल हो गई AMITY नोएडा में पढ़ने वाली ये लड़की

रामनगर:अंडे नहीं लाया पति तो गुस्से में पत्नी ने खुद को लगा दी आग, जानें पूरा मामला

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top