Chamoli News

चमोली के रैन गांव का मामला, घर में आग लगने से जिंदा जल गई 58 वर्षीय महिला

Ad

चमोली: जनपद के छोटे से गांव रैन गांव से बड़ा ही गंभीर मामला सामने आया है। यहां देर रात एक मकान में अचानक आग लग गई। जिसकी भनक ग्रामीणों को काफी देर तक नहीं लगी। आगजनी के कारण घर में सो रही 58 वर्षीय महिला जिंदा जल गई। जिस कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों को पता लगने तक मकान का सामान जलकर राख हो गया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 1:30 बजे थराली के रैन गांव में काशी देवी पत्नी स्वर्गीय चंद्र सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के ग्रामीणों को पता नहीं लगा। जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे तब तक मकान जल चुका था। मकान में अकेले रह रही काशी देवी की जिंदा जलने से मौत हो गई।

हालांकि बाद में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और दूसरे मकानों तक इसे फैलने से रोका। बता दें कि काशी देवी अपने घर में अकेले रहती थी। उनका बड़ा बेटा भारतीय सेना में है और छोटा बेटा होटल में जॉब करता है। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू की। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष बृजमोहन राणा ने जानकारी दी और बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तो पता नहीं लग पाया है। ग्रामीणों की मानें तो आग शार्ट सर्किट से लगी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top