Haridwar News

उत्तराखंड: मुख्य बाजार में पुलिस सिपाही को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली- वीडियो

Ad

हरिद्वार: लक्सर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। देर शाम बदमाशों ने चेकिंग के दौरान एक सिपाही को गोली मार दी। लक्सर के मेन बाजार में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घायल सिपाही को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस वारदात के पीछे तीन बदमाशों शामिल हैं। इन बदमाशों पर तीन दिन पूर्व लक्सर के एक कारोबारी के घर डकैती के प्रयास में आरोप है। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है। वहीं बाजार में पुलिस फोर्स मौजूद है ताकि कोई पैनिक ना हो और माहौल को खराब होने से बचाया जा सके। दिवाली के मौके पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है और ऐसे में पुलिस पूरी तरह से सुरक्षित माहौल देने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top