Dehradun News

उत्तराखंड में ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आया, स्कॉटलैंड से लौटी थी 23 वर्षीय युवती

उत्तराखंड:कोरोना: महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए निर्देश जारीकोरोना के नए वैरिएंट का असर, तीन राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए जारी निर्देश
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आया है। देहरादून की कांवली रोड़ निवासी 23 वर्षीय युवती नए वैरिएंट की चपेट में है। युवती आठ दिसंबर को स्कॉटलैंड से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंची थी। इसके बाद वह कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची। एयरपोर्ट में उसकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तृप्ति बहुगुणा ने बताया सीएमओ कार्यालय के आईडीएसपी यूनिट के अनुरोध पर 11 दिसंबर को युवती से अपना सैंपल जांच हेतु एसआरएल लैब को अपने घर पर बुलाकर दिया। लैब रिपोर्ट के अनुसार युवती का सैंपल 12 दिसंबर को पॉजिटिव आई। हालांकि वह अपने घर पर ही आईसोलेट है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईसोलेशन किट भी उपलब्ध करा दी गयी है। डॉक्टरों ने युवती को 14 दिन के लिए होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी है।

एसआरएल लैब को युवती के सैंपल की जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए भेजे जाने के निर्देश दे दिए गए थे ताकि ओमीक्रोन वेरिएंट को अलग किया जा सके। युवती में ओमीक्रोनन वेरियेंट के होने की पुष्टि दिल्ली स्थित आइडीएसपी यूनिट की ओर से भी कर दी गयी है।इसके अलावा युवती के अभिभावकों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top