Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में खुला जिले का पहला CNG पंप जिसका संचालन करेगा नगर निगम

हल्द्वानी: शहर में जल्द सीएनजी भरने की सुविधा लोगों को मिलने लगेगी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ( Nagar nigam haldwani) का पहला सीएनजी पेट्रोल पंप का शुभारंभ हो गया है। इस पंप का नाम सीएनजी के नाम पर रखा गया है लेकिन अभी लोगों को सीएनजी की सुविधा मिलने में वक्त लगेगा। खास बात ये है कि नैनीताल रोड में खुला यह पंप जिले का पहला सीएनजी ( CNG PUMP IN HALDWANI) पंप होगा जो नगर निगम हल्द्वानी द्वारा चलाया जाएगा। महापौर डॉक्टर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि जल्द सभी सुविधाएं मिलेगी। इसके अलावा पेट्रोल भरने की सुविधा भी लोगों को मिलेगी। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो पंप में क्वालिटी पर ध्यान दिया जाएगा। पंप बनाने में करीब 53.54 लाख रुपये का खर्च आया है।  पंप की शुरुआत होने से नगर निगम की आय में भी वद्धि होगी। इसके अलावा शहर में फिलहाल सीएनजी की गाड़ियां कम है लेकिन पंप के शुरू होने के बाद लोग इसका इस्तेमाल करने लगेगी। सीएनजी के इस्तेमाल से प्रदूषण में तो लगाम लगेगी ही साथ ही लोगों के वाहन खर्च में भी कमी आएगी।

To Top
Ad