Dehradun News

उत्तराखंड: एसएसपी ने 5 महिला कांस्टेबलों को किया निलंबित

Ad

देहरादून: राजधानी में लापरवाही 5 महिला कॉन्स्टेबल को भारी पड़ी है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कांग्रेस के विधानसभा पर प्रदर्शन के दौरान तैनात 5 महिला कांस्टेबलों को अनुपस्थित रहने की वजह से निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी का कहना है कि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे किसके लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई थी। प्रदर्शन के बाद नेहरू कॉलोनी के पुलिस क्षेत्र अधिकारी की रिपोर्ट में पांचो महिला कांस्टेबलों को अनुपस्थित दिखाया गया है।

इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि पांचों महिला कॉन्स्टेबल ड्यूटी पर आई थी लेकिन पानी पीने एक दुकान में चले गई और यह सीसीटीवी पर कैद भी हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top