Uttarakhand News

देहरादून के अभिमन्यु को दलीप ट्रॉफी में कप्तानी करने का मिला मौका

Ad

Uttarakhand: BCCI: Duleep Trophy: Captain: Abhimanyu Eshwaran: बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी 2024 के लिए टीम और खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। देहरादून के रहने वाले अभिमन्यु ईश्वरन एक बार फिर दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। इस बार उन्हें इंडिय बी की कप्तानी भी सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बंगाल से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले अभिमन्यु को घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करने का अनुभव प्राप्त है। उन्हें भारतीय टीम में कई बार चुना जा चुका है लेकिन डेब्यू का मौका नहीं मिला। ईश्वरन के अगर घरेलू  क्रिकेट में प्रदर्शन पर नजर डालें तो वो शानदार रहा है। अब तक कुल 94 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 47.65 की औसत से 7006 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 23 शतक और 29 अर्धशतक निकले हैं।

दलीप ट्रॉफी 2024- टीम बी पर नजर

अभिमन्यु ईश्वरन, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, मुशीर खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), एन जगदीसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी (फिटनेस के आधार पर), मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर. साई किशोर, मोहित अवस्थी

ADVERTISEMENTS Ad
To Top