Dehradun News

उत्तराखंड घूमने आ रहे पांच युवकों की कार पेड़ से टकराई, तीन दोस्तों ने मौके पर दम तोड़ा

Ad

देहरादून: एक दुखद हादसे की खबर बड़ौत से सामने आ रही है। जहां पर उत्तराखंड घूमने आ रहे पांच युवकों की कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। सोमवार शाम को आई आंधी के वक्त कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार तीनों मृतक सरूरपुर गांव के रहने वाले थे। मृतकों में मोनू (32) पुत्र जसवीर, अनिल (38) पुत्र राजपाल और मिंटू (33) पुत्र ओमवीर शामिल हैं। जबकि छोटू उर्फ अश्वनी पुत्र धीर और सोनू पुत्र ओम सिंह घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पांचों दोस्त शाम तकरीबन पांच बजे कार से देहरादून के लिए चल पड़े। तभी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्यौढी-बड़ौली गांव के पास आंधी चलने लगी।

आंधी-बारिश में गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मोनू, अनिल, मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली तो तुरंत एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां राहगीरों की मदद से तीनों शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। बता दें कि घायलों को बड़ौत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की सूचना से परिवार और गांव में मातम फैल गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top