Nainital-Haldwani News

बड़ी खबर: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में पांच छात्राएं निकली कोरोना पॉजिटिव,अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में फिर पांच छात्राएं कोरोना संक्रमित निकली, कुल संख्या हुई 12
Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की बड़ी खबर मेडिकल कॉलेज से सामने आई है। कोरोना ने एक बार फिर अपनी दस्तक दी है। मेडिकल कॉलेज में एक साथ पांच छात्राए कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसी के चलते एक्शन में आए प्रबंधन ने तीन दिन के लिए कक्षाएं बंद कर हॉस्टल में हर तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी दो अगस्त से कक्षाएं शुरू हो गई थीं। अलग-अलग बैच को बुला कर पढ़ाई कराई जा रही थी। बीती 12 अगस्त को भी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद एक बैच हॉस्टल पहुंचा।

इस बैच में शामिल एक एमबीबीएस की छात्रा को बुखार आने पर उसका कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें वह संक्रमित पाई गई। अब मंगलवार की सुबह अन्य चार छात्राओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है।

प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी के मुताबिक सभी तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं। पांचों छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं तीन दिन तक सभी कक्षाएं बंद करा दी गई हैं।

गल्र्स व ब्वायज हास्टल में भी आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा छात्राओं के संपर्क में आने वाले अन्य विद्यार्थियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। बता दें कि सुशीला तिवारी अस्पताल प्रबंधन में भी इन मामलों से हड़कंप की स्थिति बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top