Dehradun News

उत्तराखंड: शादी की खरीदारी कर लौट रहे परिवार की गाड़ी खाई में समाई, पांच लोगों की मौत

Ad

ऋषिकेश: रविवार की सुबह सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की जिंदगी चली गई है। बता दें कि तोता घाटी के पास एक कार ढाई सौ मीटर खाई में समा गई। जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि यह लोग शादी की खरीदारी करके अपने घर लौट रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए सभी लोग चमोली के निवासी थे। बताया जा रहा है कि खाई में गिरने की सूचना टिहरी गढ़वाल पुलिस को सुबह मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी रही। शवों को खाई से निकाला गया। कार में दो महिलाएं, एक पुरुष और 2 बच्चे सवार थे।

गौरतलब है कि कार गहरी खाई में समा गई थी। जिसकी वजह से रेस्क्यू में भी काफी दिक्कत आई। कार को बाहर निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसडीआरएफ टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज चौहान ने जानकारी दी और बताया कार में सवार पांच लोग मेरठ से शादी की खरीदारी करके वापस लौट रहे थे। पिंकी की शादी की खरीदारी के लिए सभी लोग मेरठ गए थे।

मृतकों की सूची

पिंकी ( उम्र 25 वर्ष ) पुत्री त्रिलोक सिंह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।
प्रताप सिंह ( उम्र 40 वर्ष ) पुत्र देवसिह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।
भागीरथी देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र ( 36 वर्ष ) ग्राम बाग थराली जनपद चमोली
विजय ( उम्र 15 वर्ष ) पुत्र प्रताप सिंह थराली जनपद चमोली
मंजू पुत्री प्रताप सिंह उम्र ( 12 वर्ष ) थराली जनपद चमोली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top