Nainital-Haldwani News

पवन कन्याल की हत्या हुई है…परिवार ने इंसाफ के लिए उठाई आवाज, SSP बोली हम आपके साथ हैं

Ad

हल्द्वानी: ट्रांसपोर्ट कारोबारी पवन कन्याल एक महीने पहले गायब हो गए थे। कुछ दिन पहले उनकी लाश ज्योलीकोट के जंगल में मिली है। पवन कन्याल ने आत्महत्या की यह बात कही जा रही थी लेकिन परिवार ने इसे हत्या करार दिया है। उन्होंने पवन कन्याल को इंसाफ दिलाने की आवाज उठाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

परिजनों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया और पवन कन्याल की मौत की जांच करने की मांग की। देर शाम एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी पवन के परिवार के पास पहुंची।उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि वह आपना काम जरूर करेंगी। आपका भाई मेरा भाई है और मैं अपना भाई समझ कर इस मामले में निष्पक्ष जांच कराऊंगी।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने पवन कन्याल के मौत के मामले में 5 टीमों का गठन किया है। इसके अलावा पर्वेक्षण की जिम्मेदारी पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी को दी गई है। वहीं हल्द्वानी कोतवाली में अपराध संख्या 518/ 21 धारा 302 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कुछ दिन पहले नैनीताल मार्ग पर ज्योलीकोट पास ट्रांसपोर्ट पर पवन कन्याल की लाश मिली तो पूरे शहर में सनसनी मच गई थी। पवन टीपी नगर जाने की बात कहकर निकले थे और उसके बाद घर नहीं लौटे। उनकी लोकेशन ज्योलीकोट में ट्रेस की गई थी, जहां उनकी कार मिली थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top