Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में फ्लाईओवर के लिए शासन ने दिए लाखों रुपए, चौराहों का होगा सर्वे

Ad

हल्द्वानी: शहर में जाम की समस्या से हर कोई भली भांति परीचित है। इसी को देखते हुए नगर में फ्लाइओवर बनाने को लेकर काफी समय से कवायद चल रही है। अब इस दिशा में एक अहम कदम उठाया भी गया है। लोनिवि को शासन द्वारा 81 लाख रुपए से ज्यादा की वित्तीय स्वीकृति मिली है। जिससे हल्द्वानी में फ्लाइओवर की संभावनाएं तलाशने हेति सर्वे किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने उत्तराखंड शासन से बजट की मांग की थी। दरअसल कोई भी निर्माण कार्य होने से पहले सर्वे होता है। फ्लाइओवर प्रोजेक्ट चूंकि काफी बड़ा है, इसलिए लोनिवि से लेकर शासन स्तर तक कदम फूंक फूंक कर रखे जा रहे हैं। बहरहाल, लोनिवि की मांग पर शासन ने 81.42 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति तो दे दी है।

बताया जा रहा है कि बहुत जल्द शहर के मुख्य मार्गों से लेकर व्यस्त चौक का सर्वे किया जाएगा। यह काम गुरुग्राम की कंपनी द्वारा किया जाएगा। सर्वे के दौरान ही फिजिबिलिटी टेस्ट और भूमि अधिग्रहण को लेकर स्थिति क्लियर होगी। हालांकि, शासन ने लोनिवि के मांग (83.36 लाख) से कुछ कम बजट को स्वीकृत किया है। मगर यह भी फायदेमंद साबित होगा।

अब सर्वे वाली कंपनी शहर की सड़कों पर अतिक्रमण, यातायात दबाव के अलावा भूमि अधिग्रहण को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी। लोनिवि का कहना है कि नैनीताल रोड, रामपुर रोड, कुसुमखेड़ा, लामाचौड़ और कालाढूंगी क्षेत्र में संभावना तलाश करेंगे। माना जा रहा है कि छह माह के भीतर डीपीआर भी तैयार हो जाएगी। ऐसे में लोगों को भी उम्मीद है कि जल्द ही कोई गुड न्यूज मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top