Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोहरा और ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Ad

Uttarakhand: Weather: Alert: उत्तराखंड में लोगों ठंड से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 4 जनवरी से मौसम फिर से खराब होने की संभावना है। इस समय प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिलेगी। पिछले दो दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद रविवार को मौसम साफ हो गया। चटक धूप से ठंड में कमी आई और दिनभर धूप खिली रही। हालांकि, शाम ढलते ही सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। मौसम साफ रहने के कारण मैदानी इलाकों में कोहरे की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून में प्रदेश में 30 और 31 दिसंबर को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बीच, उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (यूएसडीएमए) ने चमोली जिले के 3000 मीटर से ऊंचे क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। यूएसडीएमए ने सोमवार शाम पांच बजे तक हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी को आवश्यक सुरक्षा उपायों को बढ़ाने और सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में पारा सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। दो दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया था, लेकिन रविवार को मौसम ने राहत दी और चटक धूप खिलने से ठंड में कमी आई। देहरादून का अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top