Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: DGP के संवाद में आम जन अंदर, लेकिन दिव्यांग कलाकार को पुलिस घसीटते हुए ले गई बाहर

Ad

Haldwani news: दिव्यांग नागरिकों को हर जगह वरीयता दी जाती है, पर हल्द्वानी शहर में एक दिव्यांग को चल रहे एक कार्यक्रम में अंदर ही नहीं जाने दिया गया। दरअसल हल्द्वानी कोतवाली परिसर में गुरुवार को उत्तराखंड डीजीपी अभिनव कुमार का स्थानीय लोगों के साथ जन संवाद कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया जब उत्तराखंड के दिव्यांग लोक गायक दीपक सुयाल ने कार्यक्रम स्थल के बाहर धरना देकर आरोप लगाया कि पुलिस उनको अंदर नहीं जाने दे रही है। देखते ही देखते मामला काफी बढ़ गया। ( DGP Jan Samwad program )

ADVERTISEMENTS Ad

उठाकर कोतवाली ले गए

बता दें कि इस जन संवाद में शहर के कई लोग शामिल हुए थे। दीपक सुयाल का आरोप है कि वो अपनी समस्याओं को लेकर डीजीपी अभिनव कुमार के पास जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इससे नाराज दीपक सुयाल जन सुनवाई कार्यक्रम स्थल गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस और दीपक सुयाल के बीच नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिसकर्मी दीपक सुयाल को उठाकर कोतवाली ले गए। ( Folk singer Deepak suyal protested outside DGP Jan Samwad program )

यूट्यूब चैनल हुआ डिलीट

प्रदर्शन के दौरान दीपक सुयाल ने बताया कि वो लोक गायक हैं। और उनके यूट्यूब चैनल को किसी ने डिलीट कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने पुलिस को तहरीर भी दी है, मगर पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। दीपक ने बताया कि वो लगातार राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में अपने गीतों के माध्यम से प्रचार करते हैं। मगर आज जब वो अपनी समस्या को लेकर डीजीपी के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें अंदर ही नहीं जाने दिया। ( YouTube channel )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top