Almora News

ये उत्तराखंड का टैलेंट है… लोकगायिका रूचि ने 12वीं में हासिल किए 88.4 प्रतिशत अंक

UK Board Result: Folk Singer Ruchi Arya Success: Almora Success Story:

देवभूमि उत्तराखंड की बेटियों ने UK बोर्ड 2024 के परिणामों में एक बार फिर बाज़ी मारी है। जी हाँ, पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्तराखंड बोर्ड के परिणामों में छात्राओं को छात्रों के मुकाबले अधिक सफलता प्राप्त हुई है। 12वीं के परीक्षा परिणामों की बात करें तो इस वर्ष 96000 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। इन सभी विद्यार्थियों में से 78.19% छात्रों को वहीं 85.96% छात्राओं को सफलता प्राप्त हुई। 12वीं का कुल सफलता प्रतिशत इस वर्ष 82.63 दर्ज किया गया।

व्यक्तिगत विवरण:

परिणाम घोषित होने के बाद से पूरे प्रदेश से कई प्रेरणादायक और आश्चर्य बढ़ाने वाली सफलता की ख़बरें सामने आ रही हैं। कई विद्यार्थियों ने परिवार की विषम परिस्थितियों के बीच शानदार उपलब्धि हासिल की है, तो कुछ छात्रों ने आज तक से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी बीच एक ऐसी छात्रा की सफलता की खबर अल्मोड़ा से सामने आई है जिसने कला के साथ अब शिक्षा क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त की है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं लोगों को अपने लोक गीतों पर नचाने वाली रुचि आर्या की। रुचि ने UK बोर्ड से 12वीं की परीक्षा 88.4% अंकों के साथ उत्तीर्ण कर ली है।

कला और ज्ञान का सम्बन्ध:

जिला अल्मोड़ा, डोटलगांव बग्वालीपोखर निवासी रुचि की सफलता से उनकी संगीत के अलावा पढ़ाई में भी समान रुचि होने का पता लगता है। रुचि ने छोटी सी उम्र में ही कई बार अपने गीतों और स्वरों से श्रोताओं का दिल जीता है। इतना ही नहीं जिस तरह रुचि ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है उसी तरह लाइव प्रदर्शन में भी उन्होंने खूब तालियां बटोरी हैं। रुचि की इस उपलब्धि से उनके समर्थक और क्षेत्रवासी भी काफी खुश हैं। रुचि का सपना है कि संगीत क्षेत्र में वो भविष्य में उत्तराखंड का नाम रौशन कर सकें। ऐसा नहीं है कि रुचि ने अपने जीवन में केवल संगीत को प्राथमिकता दी है। रुचि ने पढ़ाई को भी अपने जीवन में समान दर्जा दिया है।

अपनी सफलता से रुचि ने कला के लिए पढ़ाई ना छोड़ने की भी प्रेरणा युवाओं को दी है। कला से व्यक्ति के सोचने के तरीके का पता लगता है वहीं शिक्षा उनकी सोच को विस्तार देती है। रुचि की उपलब्धि से उनके पिता राकेश कुमार माता पूनम आर्या ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए अपनी बेटी के उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना की है।

To Top