Uttarakhand News

युवाओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड वन विभाग में भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

Ad

Uttarakhand news: Job news: उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जो भी युवा वन विभाग में नौकरी करने की चाह रखता है तो यह खबर आपके लिए है। उत्तराखंड में जल्द ही वन दरोगा की भर्ती शुरू होने जा रही है। वन विभाग ने 84 पदों का अधियाचन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) को भेज दिया है। वन विभाग में वन दरोगा, फॉरेस्ट गार्ड, डिप्टी रेंजर और रेंजर के करीब एक हजार से अधिक पद खाली चल रहे हैं। ( Forest departmant jobs )

ADVERTISEMENTS Ad

84 पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि वन विभाग की ओर से वन दरोगा यानी फॉरेस्टर के डेढ़ सौ में से 84 पदों पर भर्ती का अधियाचन आयोग को भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि भर्ती विज्ञप्ति जल्द जारी हो सकती है। एपीसीसीएफ-मानव संसाधन निशांत वर्मा के अनुसार, पिछली भर्ती में वेटिंग लिस्ट जारी किए जाने की मांग को देखते हुए भी सरकार निर्णय ले सकती है। ( Forest departmant jobs 2024 )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top