Election Talks

कांग्रेस की आई जान में जान…आखिर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने नाम वापस ले ही लिया

Ad

ऋषिकेश: टिकट ना मिलने से नाराज कई बड़े बड़े दावेदार पार्टियों के बागी हो गए थे। अब नामांकन वापसी के आखरी दिन तक हर खेमे के बड़े-बड़े नेता इन्हें मनाने की कोशिश कर रहे थे। इसी को लेकर कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस ने बागी हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री को मना लिया है। जी हां, शूरवीर सिंह सजवाण को मनाने में कांग्रेस कामयाब हो गई है। याद रहे ऋषिकेश से टिकट ना मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश ने पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण के साथ बातचीत की थी। जिसके बाद शूरवीर सिंह सजवाण ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब उन्होंने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी जयेंद्र रमोला को अपना समर्थन दे दिया है। बता दें इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी कांग्रेस प्रत्याशी रमोला के हित में चुनाव प्रचार प्रसार करने के लिए कहा।

माना यह भी जा रहा है कि शूरवीर सिंह सजवाण को कांग्रेस प्रदेश संगठन में कोई बड़ा पद दे सकती है। उन्हें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि कयासों के बाजार तो समय-समय पर गर्म होते ही रहते हैं। यह तो वक्त बताएगा कि शूरवीर सिंह सजवाण को क्या जिम्मेदारी दी जाती है। बता दें उत्तराखंड के चुनाव में 727 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए थे। अब सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिसके बाद प्रत्याशियों की तस्वीर एकदम साफ हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top