Sports News

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन

Ad

Bishan Singh Bedi: भारत के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। बिशन सिंह ने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 1970 के दशक में अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों को हैरान करने वाले बिशन सिंह ने 22 इंटनरेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की। उनका इंटरनेशनल करियर 12 साल का रहा और उन्होंने कई मैचों में भारत को अपनी गेंदबाजी के दम पर यादगार जीत दिलाई।

ADVERTISEMENTS Ad

बिशन सिंह ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 1967 में की थी और उन्होंने आखिरी मैच 1979 में खेला। भारत के दिग्गज स्पिनर ने अपने टेस्ट करियर के दौरान कुल 266 विकेट झटके। वहीं, उन्होंने भारत की ओर से कुल 10 वनडे मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए। साल 1990 में बिशन सिंह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर गई भारतीय टीम के मैनेजर भी रहे। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल सेलेक्टर्स के तौर पर भी इंडियन क्रिकेट को अपनी सेवाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top