Sports News

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का निधन

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का निधन
Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। सौराष्ट्र के लिए भारतीय घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलने वाले 29 वर्षीय क्रिकेटर अवि बरोट का निधन हो गया है। अवि का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह बीती रात को हो गया। पूरा क्रिकेट जगत और अवि के दोस्त इस खबर से स्तब्ध हैं। इतनी कम उम्र में उभरते हुए खिलाड़ी का चले जाना वाकई दुखद है।

ADVERTISEMENTS Ad

29 वर्षीय अवि बरोट के निधन की जानकारी सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने दी। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शाह ने अवि बरोट के निधन पर शोक जताया और कहा कि ये काफी हैरान करने वाली और दुख भरी खबर है। बरोट एक अच्छा टीम मैन था, जिसके पास कमाल की क्रिकेटिंग स्किल्स थी।

उन्होंने आगे कहा कि हाल के जितने भी घरेलू मैच खेले गए, उन सबमें बरोट का खेल कमाल का रहा था। वो एक अच्छा इंसान होने के साथ साथ अच्छा दोस्त भी था। उसके अचानक चले जाने से सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हर व्यक्ति को बहुत दुख पहुंचा है। गौरतलब है कि अवि बरोट 2019-20 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली सौराष्ट्र की विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे।

बता दें कि इस साल जनवरी में खेले सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज अवि बरोट साल 2011 में भारतीय अंडर-19 टीम की भी कप्तानी कर चुके हैं। वह बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के अलावा ऑफ ब्रेक गेंदबाज भी कर लेते थे। अवि का करियर काफी अच्छा रहा।

उन्होंने अपने करियर में 38 फर्स्ट क्लास मैच, 38 लिस्ट ए मैच और 20 घरेलू T20 मैच खेले। जहां उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर में 1547 रन, लिस्ट ए मुकाबलों में 1030 रन और घरेलू T20 में 717 रन बनाए थे। सौराष्ट्र के लिए अवि बरोट ने 21 रणजी ट्रॉफी मुकाबले, 17 लिस्ट ए मैच और 11 घरेलू T20 मुकाबले खेले थे। उन्होंने इसी साल जनवरी में खेले सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जड़ा था। उन्होंने गोवा के खिलाफ खेले मुकाबले में सिर्फ 53 गेंदों पर ही 122 रन जड़ दिए थे, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे थे। इस खबर से हर तरफ शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top