Uttarakhand News

कैलाश गहतोड़ी को मिला त्याग का इनाम, सरकार ने बनाया वन विकास निगम का चेयरमैन

Ad

चंपावत: चंपावत सीट पर उपचुनाव हो गया। इसके नतीजे भी आ गए और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड मार्जिन से जीत हासिल कर इतिहास भी रच दिया। लेकिन चंपावत सीट पर अभी तक हर किसी की नजर गढ़ी हुई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि अबतक सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने वाले कैलाश चंद्र गहतोड़ी को उनके त्याग का कोई इनाम नहीं मिला था। लेकिन अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को उत्तराखंड सरकार ने वन विकास निगम का चेयरमैन बना दिया है। इसमें कोई शक नहीं कि, वन निगम की जिम्मेदारी मिलना बड़ी बात है। लेकिन कैलाश गहतोड़ी के त्याग का यह इनाम उन्हें आज नहीं तो कल मिलना ही था।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। इसके बाद चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट खाली की थी। जहां से उपचुनाव लड़ते हुए मुख्यमंत्री धामी ने इतिहास रचा। अब कैलाश गहतोड़ी को वन विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top