Dehradun News

अंकिता के परिवार से मिले पूर्व सीएम हरीश रावत, मुख्यमंत्री धामी को किया डायरेक्ट कॉल

Ad

ऋषिकेश: पौड़ी के श्रीकोट गांव में मृतका अंकिता भंडारी (Ankita Murder Case) के माता पिता से मिलने आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान अंकिता की मां फफक फफककर रो पड़ीं। परिजनों ने पूर्व सीएम से दोषियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की और ग्रामीणों ने कई मांगों का ज्ञापन उन्हें सौंपा। पूर्व सीएम हरदा ने मौके पर ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को डायरेक्ट कॉल मिला दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल पीड़ि‍त परिवार व ग्रामीणों की मांग पर हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता की और जमीनी स्थिति से अवगत कराया। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी का कहना है कि उन्हें बेटी की रिपोर्ट लिखाने में ढाई घंटे की मशक्कत करनी पड़ी थी। राजस्व पुलिस ने उन्हें इंतजार कराया था। अंकिता की मां सोनी देवी ने दोषियों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की।

इस मौके पर ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीणों ने उनसे कहा कि अंकिता के हत्यारों का मुदकमा फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए और पीड़ि‍त परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में नौकरी दी जानी चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर अंकिता के नाम से स्मारक के साथ आरोपित पुलिकत आर्य के पिता विनोद आर्य को जांच होने तक कस्टडी में रखे जाने की मांग भी की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top