Champawat News

अब जाकर चंपावत में मैदान पर उतरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के लिए की वोट अपील

Ad

चंपावत: विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब उपचुनाव की बारी है। क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे और उन्हें भाजपा ने मुख्यमंत्री बना दिया। इसीलिए वह चंपावत की सीट से उपचुनाव लड़ने जा रहे हैं। जिसके लिए तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। कांग्रेस के लिए प्रचार प्रसार करने अब मैदान पर खुद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी उतर गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि 31 मई को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने काफी पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी। भाजपा की पूरी टीम सीएम धामी के लिए वोट मांग रही है। अब तक ये चर्चाएं चल रही थी कि कांग्रेस ने चंपावत में भाजपा को वॉकओवर दे दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस की तरफ से ज्यादा प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा था।

लेकिन अब कांग्रेस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी थी। अब सभी के कार्यक्रम भी तय कर दिए गए हैं। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी मैदान पर दिखाई दिए। जहां उन्होंने चंपावत की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के लिए वोट मांगे। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, जसपुर के विधायक आदेश चौहान सहित तमाम नेता चंपावत में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top