Election Talks

हरीश रावत ने लालकुआं सीट से किया नामांकन, बोले नाराज नेताओं को मना लिया गया है…

Ad

लालकुआं: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस बार एक नई सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बीते दिनों से लगातार जारी रस्साकशी के बीच हरीश रावत लालकुआं से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने शुक्रवार को यहां से नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि नामांकन से पहले हरीश रावत ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान हरीश रावत के समर्थकों का हुजूम भी देखने को मिला। हरीश रावत के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व हरीश दुर्गापाल भी मौजूद रहे। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि नाराज नेताओं को मना लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मेरा लालकुंआ से नाता रहा है, मैं आज अपना नामंकन दाखिल करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं दिल से चाहता था कि मैं राज्यभर में घूम-घूम कर अपनी पार्टी का प्रचार करूं। उन्होंने बताया कि हरीश दुर्गापाल और संध्या डालाकोटी से मैंने बात की है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बीते रोज जब कांग्रेस ने संध्या डालाकोटी को लालकुआं से टिकट दिया था तो हरीश दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा ने बगावती तेवर दिखाए थे। मगर इसके बाद पार्टी ने फैसला बदल कर डालाकोटी की जगह हरीश रावत को यहां से उम्मीदवार बना दिया। इस फैसले से हरेंद्रो बोरा और दुर्गापाल तो पार्टी के साथ आ गए। लेकिन संध्या डालाकोटी को लेकर अभी भी तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को एक महापंचायत भी बुलाई थी। जहां उनके समर्थक लगातार निर्दलीय चुनाव लड़ने की अपील संध्या डालाकोटी से कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top