Election Talks

लालकुआं से बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सुबह खेला क्रिकेट और शाम को गिराया भाजपा का विकेट…

Ad

हल्द्वानी: विधानसभा क्षेत्र लालकुआं से एक बड़ी खबर सामने आई है। लालकुआं विधानसभा सीट पर उथल-पुथल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यहां एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा को करारा झटका दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी समेत कई बीडीसी सदस्य भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि शुक्रवार को सुबह हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह हाथ में बल्ला लेकर भाजपा आरोप लगाए थे। उन्होंने इस वीडियो में भाजपा से कई सारे तीखे सवाल भी पूछे। अब शाम होते होते लालकुआं में हरीश रावत ने भाजपा को एक बड़ा झटका दे दिया है।

बता दें कि इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा और कई अन्य नेता मौजूद रहे। हरीश रावत ने ब्लाक प्रमुख रूपा देवी और बीजेपी छोड़कर आए अन्य बीडीसी सदस्यों को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उल्लेखनीय है कि लालकुआं से कांग्रेस ने हरीश रावत को मैदान पर उतारा है। हरीश रावत अपने प्रचार प्रसार में जोरों से डटे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने भाजपा को एक बार फिर से बड़ा झटका दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top