Uttarakhand News

पेपर लीक मामला, युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

Ad

देहरादून: भर्ती परीक्षा धांधली मामले में राज्य सरकार के खिलाफ युवाओं द्वारा हाल में किए प्रदर्शन में जो बवाल हुआ था, उसकी चर्चाएं अभी तक हर जगह हो रही हैं। पुलिस ने युवाओं पर लाठीचार्ज किया था और युवाओं ने उनपर पत्थर फेंके थे। अब इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के नाते त्रिवेंद्र सिंह रावत ने काफी मांगी है।

ADVERTISEMENTS Ad

एक कार्यक्रम के लिए श्रीनगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए पेपर लीक मामले को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर आरोपितों को जेल भेज दिया है। प्रदेश में अब देश का सबसे सख्त नकल कानून भी लागू हो चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top