Nainital-Haldwani News

नैनीताल में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, CM बदलने की चर्चाओं के बीच दिया बयान

Ad

नैनीताल: कैंची धाम में दर्शन करने के बाद मां नयना देवी के मंदिर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में सीएम ने मीडिया के साथ बातचीत में अपने सीएम बनने के कयासों पर भी बात की। साथ ही सरकार द्वारा लाए गए नकल विरोधी कानून पर भी अपनी टिप्पणी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत विगत दिन कैंची धाम में दर्शन करने के बाद मंगलवार को मां नयना देवी के मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। नैनीताल पहुंचने पर विधायक सरिता आर्य भाजपा पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया था। इस दौरान पूर्व सीएम रावत ने मीडिया से वार्ता भी की।

नकल विरोधी कानून पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की नकल करा रहे लोगों के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलती है घूसखोरी पर उन्होंने कहा कि यदि घूस लेने वाला दोषी है तो घूस देने वाला भी दोषी है। इसमें कोई दो राय नहीं कि भर्ती परीक्षा धांधली के बाद सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।

इसी सवाल का जवाब हर कोई पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी पूछना चाह रहा था। अब राज्य में सीएम बदलने की अफवाहों पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि वह तो सीएम नहीं बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह चर्चाएं हमेशा ऐसी ही चलती रहेंगी। बता दें कि सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल सांसद अजय भट्टे ने भी इन बातों को फिजूल करार दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top