Tehri News

उत्तराखंड: गोदमु गांव के पूर्व प्रधान ने खुद को मारी गोली,आर्थिक स्थिति बनी वजह!

उत्तराखंड: गोदमु गांव के पूर्व प्रधान ने खुद को मारी गोली,आर्थिक स्थिति बनी वजह!
Ad

टिहरी: बड़ी खबर गढ़वाल मंडल से आ रही है। यहां थाना चंबा के गोदमु गांव में सनसनी फ़ैल गई है। दरअसल क्षेत्र के पूर्व प्रधान ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया है। उन्होंने खुद को गोली अपनी ही रिवॉल्वर से मारी है। सुसाइड करने के पीछे आर्थिक स्थिति के कारण सामने आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

थाना चंबा के एसओ पंकज देवरानी के मुताबिक गोदमु गांव निवासी 50 वर्षीय घनश्याम उनियाल पुत्र सत्य प्रसाद ने बीते देर शाम आत्महत्या कर ली। इस वारदात को पूर्व प्रधान व व्यवसायी घनश्याम उनियाल ने गांव के ही अपने पुश्तैनी मकान में अंजाम दिया।

उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन पुलिस के मुताबिक देहरादून में रहने वाले घनश्याम इन दिनों गांव में आए हुए थे और आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top