Uttarakhand News

पूर्व आईपीएस गणेश मार्तोलिया बने UKSSSC के नए अध्यक्ष

Ad

देहरादून: UKSSSC के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। पूर्व IPS अधिकारी गणेश मार्तोलिया (Former IPS Ganesh Martolia appointed UKSSSC chairman) UKSSSC के नए अध्यक्ष बने हैं। पिछले दिनों UKSSSC की भर्तियों में हुई धांधली ने राज्य की छवि को खराब किया था। इसके साथ ही इस मामले में कई गिरफ्तारियां हुई है और अब नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद माना जा रहा है कि ये लिस्ट लंबी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि एस राजू के इस्तीफा देने के बाद अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। उत्तराखंड के राज्यपाल UKSSSC अधिनियम, 2014 की धारा -7 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रिटायर्ड आईपीएस गणेश सिंह मार्तोलिया को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top