Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पूर्व छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सुंदर आर्य ने की आत्महत्या, प्रेमिका के घर पर खाया जहर

Ad

हल्द्वानी: शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सुंदर आर्य ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। वो प्रेमिका की शादी कही ओर तय होने के बाद तनाव में चल रहे थे। उन्होंने लामाचौड़ स्थित प्रेमिका के घर में जाकर जहर खा लिया और उनकी मौत हो गई। इस मामले ने पूरे शहर में सनसनी मचा दी है। मूलरूप से ढोलीगांव के रहने वाले सुंदर आर्य पीलीकोठी में किराये के घर पर रहते थे। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है ,फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सुंदर आर्य का जिस लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका विवाह कहीं और तय हो गया था इसीलिए सुदंर आर्या पिछले कई दिनों से तनाव में चल रहा था। आज वह जहर खाकर प्रेमिका के घर पहुंच गया। जहां उसकी हालत बिगड़ी और कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top