Dehradun News

उत्तराखंड: DIT की छात्रा अवंतिका शर्मा का AMAZON में चयन, सालाना पैकेज 1.25 करोड़ रुपए

Ad

देहरादून: यूपीएससी के परिणाम घोषित होने के साथ ही प्रदेश में खुशियों की बहार आ गई है। इसी बीच एक और बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। डीआईटी कॉलेज की छात्रा रही अवंतिका शर्मा का चयन दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार अमेज़न में हो गया है। बता दें कि अवंतिका का सालाना पैकेज 1.25 करोड़ रुपए होगा। इस उपलब्धि से ना सिर्फ अवंतिका के परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के मुताबिक अवंतिका शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित शामली की रहने वाली हैं। उनका चयन बहुराष्ट्रीय कंपनी अमेजन में 1.25 करोड़ सालाना पैकेज के साथ हो गया है। बता दें कि अवंतिका ने साल 2020 में देहरादून इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। उसके बाद अवंतिका ने द स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क संयुक्त राज्य अमेरिका से डाटा साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की।

अवंतिका की मेहनत और लगन का नतीजा है की बेटी को अमेज़न में 1.25 करोड रुपए के शानदार पैकेज के साथ नौकरी मिली है। अवंतिका को अपनी ज्वाइनिंग कंपनी के मुख्यालय सिएटल वॉशिंगटन में आगामी अगस्त महीने से सुनिश्चित करनी है। अवंतिका की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन भी खासा खुश है। बहरहाल अवंतिका का कहना है कि उन्हें डीआईटी से काफी कुछ सीखने को मिला था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top