Champawat News

उत्तराखंड: यहां पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, नहर किनारे मिला शव

Ad

बनबसा: राजकीय महाविद्यालय बनबसा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरीश बिष्ट का शारदा नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। वो 13 दिसंबर से घर से लापता थे। शनिवार को पुलिस ने फोन सर्विलांस के जरिए हरीश की लोकेशन प्राप्त की और शव प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा गुदमी के तोक भैंसाझाला निवासी 22 वर्षीय हरीश सिंह बिष्ट शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे अपने घर से स्कूटी लेकर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों द्वारा उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

इसके बाद बनबसा थाना पुलिस ने हरीश बिष्ट की खोजबीन शुरू की। पुलिस को शनिवार को गड़ीगोठ पुल से कैनाल जाने वाले मार्ग पर नहर किनारे शिव मंदिर के पास हरीश की स्कूटी खड़ी मिली। जहां पास में ही हरीश भी अचेत अवस्था में जमीन पर उल्टा पड़ा हुआ था। पुलिस ने हरीश को उपचार के लिए उप संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हरीश बिष्ट वर्ष 2022 में बनबसा महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे है। हरीश घर के बड़े पुत्र थे। उनका एक भाई और दो बहने हैंं। उनके पिता का नाम राजेंद्र सिंह बिष्ट हैं जो डेयरी के काम से जुड़े हैं। थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि हरीश बिष्ट की संदिग्ध परिस्थित में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आ पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top