Nainital-Haldwani News

अपडेट: नैनीताल शहर के चार बच्चे यूक्रेन में फंसे,लिस्ट में पूर्व विधायक की बेटी का नाम भी

Ad

नैनीताल: यूक्रेन पर रूस ने हमला कर दिया है। उत्तराखंड की नजरे भी इस पर हैं क्योकि सैंकड़ो छात्र-छात्राएं वहां फंस गए हैं। उन्हें वापस लाने के लिए राज्य सरकार लगातार केंद्र से संपर्क कर रही है। इसके अलावा गुरुवार को शासन ने भी सभी जिलाधिकारियों को यूक्रेन में फंसे सभी नागरिकों की जानकारी एकत्र करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल सरोवर नगरी के चार छात्र छात्राओं के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी सामने आई है। परिजनों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल की बेटी उर्वशी जंतवाल एमबीबीएस की प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। कुर्मांचल बैंक में कार्यरत विवेक जोशी की पुत्री आयुषी जोशी तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। आयुषी की माता बिड़ला स्कूल में शिक्षिका है। उर्वशी यूक्रेन में इवनो फ्रेंकविस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं। मनकापुर निवासी प्रह्लाद रावत के पुत्र राहुल रावत यूक्रेन में एमबीबीएस के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे है। मल्लीताल बड़ा बाजार के प्रेम सिंह बिष्ट की बेटी प्रेरणा बिष्ट भी यूक्रेन में हैं।

रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच फंसे उत्‍तराखंडियों की मदद के लिए शासन प्रशासन के उच्‍चाधिकारी लगातार संपर्क में हैं। अधिकारी उनकी हर संभव मदद के लिए लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। यह बात मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कही है। उन्‍होंने कहा है क‍ि उत्‍तराखंड के छात्र और अन्य लोग जो यूक्रेन में फंसे हैं, उनके लिए हम लगातार विदेश मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। इसके लिए हमने एक नोडल अधिकारी को नियुक्त कर टोल फ्री नंबर 112 भी जारी किया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उत्‍तराखंड के लोगों की हर संभव मदद करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top