Dehradun News

पंतनगर नगला से किच्छा तक बनेगा फोरलेन, 160.54 करोड का अनुमोदन

Ad

UttarakhandDevelopment : PushkarSinghDhami : InfrastructureProjects : IrrigationProjects : DisasterManagement : RoadWidening : HumanWildlifeConflict : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विभिन्न विकास और आपदा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चौड़ीकरण और मानव-वन्य जीव संघर्ष को कम करने के प्रयासों में तेजी लाने के साथ संवेदनशील जिलों में संचार सुविधाओं के विकास के लिए कुल 160.54 करोड़ रुपये के अनुमोदन प्रदान किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नाबार्ड वित्त पोषण से संबंधित विभिन्न जिलों के अंतर्गत सिंचाई विभाग की 16 योजनाओं की कुल लागत 53.68 करोड़ रुपये तय की गई। वहीं उधम सिंह नगर जिले की किच्छा विधानसभा क्षेत्र में नगला-किच्छा मोटर मार्ग (राज्य मार्ग 44) के कि.मी. 4.850 से कि.मी. 12.600 तक के हिस्से को दो लेन से चार लेन करने के लिए 80.63 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई।

मानव-वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम के लिए वन प्रभागों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने और अन्य संबंधित गतिविधियों के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से 11.00 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। इसके अलावा आपदा की दृष्टि से संवेदनशील पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में पुलिस संचार नेटवर्क को उन्नत बनाने के लिए 15.23 करोड़ रुपये की योजना भी मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने इन योजनाओं के माध्यम से न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोर दिया है, बल्कि मानव-वन्य जीव संघर्ष कम करने और आपदा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top