Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड के चार और छात्र यूक्रेन से लौटे, नैनीताल के त्रिपाठी परिवार ने ली राहत की सांस

Ad

नैनीताल: यूक्रेन पर रूस ने हमले और भी तेज कर दिए हैं। अब सभी शहरों में हम लोगों की तीव्रता को बढ़ा दिया गया है। बीते दिन यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत से उत्तराखंड में भी चिंता बढ़ गई थी। अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता सता रही है। लेकिन एक बार फिर राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चार और छात्र अपने अपने घर लौट चुके हैं। इस लिस्ट में नैनीताल निवासी शैली त्रिपाठी का नाम भी शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून की ईशा रावत, हरिद्वार के मोहम्मद अनस, नैनीताल की शरद त्रिपाठी और पिथौरागढ़ की तनुश्री पांडे यूक्रेन से उत्तराखंड लौट आए हैं। इन छात्रों का अपर रेजिडेंट कमिश्नर अजय मिश्र और मनोज जोशी असिस्टेंट प्रोटोकॉल द्वारा स्वागत किया गया। इस तरह अब तक कुल 37 छात्र यूक्रेन से उत्तराखंड अपने घर लौट चुके हैं। जिनमें कुछ छात्र दिल्ली एयरपोर्ट तो कुछ छात्र मुंबई एयरपोर्ट के जरिए भी लौटे हैं।

बता दें कि अभी भी बहुत सारे छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। जिसमें रामनगर के 2 विद्यार्थी भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार हालात बिगड़ते देख कुछ छात्र बॉर्डर की ओर निकल पड़े हैं। जबकि रामनगर की एक छात्रा अभी भी हॉस्टल के बंकर में है। उधर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विदेश से लौटे छात्रों से बात भी की। गौरतलब है कि ऑपरेशन गंगा के तहत बीती रात भारत आई फ्लाइट से घर लौटे उत्तराखंड के 4 छात्र चैन की सांस ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top