Nainital-Haldwani News

नैनीताल: इंटर कॉलेज के चार बच्चे कोरोना संक्रमित, बाकी छात्रों की भी होगी जांच

Ad

नैनीताल: कोरोना का प्रकोप हल्का जरूर हुआ है मगर अभी खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। इसका एक और उदाहरण जिले के एक इंटर कॉलेज से देखने को मिला है। रातीघाट के सरकारी इंटर कॉलेज (GIC) के चार बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्कूल प्रबंधन से लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर के बाद दूसरी लहर ने अधिक परेशान किया था। लोगों को अपार मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। जिनके घर में कोरोना संक्रमित पाया गया, वह अस्पताल में बेडों से लेकर ऑक्सीजन की गुहार लगाते देखे गए। ऐसे में तीसरी लहर की संभावनाएं भी लगातार जताई जा रही हैं।

इसी क्रम में अब नैनीताल के रातीघाट के जीआईसी में हड़कंप मच गया है। दरअसल दो दिन पूर्व विद्यालय के नौनिहालों के स्वैब के नमूने जुटाए गए थे। जिनमें से चार बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं। हर तरफ ये खबर आग की तरह फैल गई है। लाजमी है कि छोटी क्लासों के लिए भी उत्तराखंड में स्कूल बीते कुछ समय से खुल गए हैं।

ऐसे में अभिभावकों को कोरोना संक्रमण का डर सता रहा है। बहरहाल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश पंत की मानें तो चारों संक्रमित बच्चों के परिजनों की कोरोना जांच के लिए विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है। वहीं विद्यालय के अन्य बच्चों की भी जांच की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले भी मुख्य बाजार में पांच लोग संक्रमित पाए गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top