Uttarakhand News

उत्तराखंड: इंटरनेट पर विज्ञापन डालना पड़ गया महंगा, गलती से चोर को नौकरी पर रख लिया

Ad

देहरादून: कई बार इंटरनेट का इस्तेमाल नुकसानदायक साबित होता है। देहरादून में एक व्यक्ति के साथ ऐसा ही हुआ। OLX पर एक व्यक्ति ने नौकर की आवश्यकता के लिए विज्ञापन डाला। वेबसाइट के जरिए व्यक्ति को नौकर मिल गया। उसने काम भी किया लेकिन अगले ही दिन चोरी कर के भाग गया। पीडित मालिक ने तुरंत पुलिस के पास पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार अरविंद मार्ग डालनवाला के रहने वाले नरेंद्र बंसल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने olx पर नौकरी के संबंध में विज्ञापन डाला था। उन्हें एक नौकर की तलाश थी और उन्हें एक व्यक्ति ने संपर्क भी किया। फोन पर उनकी बात एक व्यक्ति से हुई, जिसने अपना नाम मोहित बताया जो कि चमोली का रहने वाला था। उसके साथ बात आगे बढ़ी तो 10 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन पर उसे नौकर के रूप में रख लिया गया। मोहित नाम के शख्स ने अपना आदार कार्ड न अन्य दस्तावेज वाट्सएप पर भेज दिए।

इसके बाद मोहित 5 फरवरी को काम करने घर आया लेकिन 6 फरवरी को बिना बताए घर से चला गया। नरेंद्र ने जब उसे कॉल किया तो नौकर का नंबर बंद आया। कमरे में मोहित का सामान भी नहीं था और ऐसे में नरेंद्र को शक हुआ तो उन्होंने घर की अलमारी चैक की तो देखा कि घर में रखे गहने व अन्य सामान चेक किए तो सोने का ब्रेसलेट, चेन, अंगूठी व पर्स से आठ हजार रुपये उक्त स्थान पर नहीं है। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उत्तराखंड में इससे पहले भी OLX से जुड़े ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा कई बार सामान बेचने के लिए लोग OLX का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार वह ठगी के शिकार हो गए हैं। साइबर पुलिस ने भी कई बार लोगों को इस तरह की वेबसाइट का उपयोग सतर्कता के साथ करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top