Nainital-Haldwani News

अग्निवीर भर्ती के नाम से युवाओं को लगाया चूना, काठगोदाम में पकड़ा गया फर्जी सूबेदार

रुद्रपुर: उत्तराखंड पुलिस ने एक ठग को पकड़ा है जो युवाओं को अग्निवीर भर्ती के नाम पर युवाओं के साथ जालसाजी कर रहा था। आरोपित खुद को सेना का सूबेदार बताया करता था और उसकी इन्ही बातों में युवा आ गए थे। मामला पिछले साल नंबवर को सामने आया था। इसके बाद से ऊधमसिंह नगर पुलिस फर्जी सुबेदार को पकड़ने की कोशिशों में जुटी थी। पुलिस को ठग के पास से 41 लाख रुपए के चेक के अलावा अन्य दस्तावेज भी मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक पिछले साल 3 नवंबर को प्रतापपुर निवासी तपस मंडल की ओर से ऊधमसिंह नगर पुलिस से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विक्की मंडल, पंकज सिंह और गोविंद सिंह नयाल निवासी शहर फाटक मुक्तेश्वर नैनीताल को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने विक्की मंडल और पंकज सिंह को चार नवम्बर को गिरफ्तार किया था लेकिनगोविंद सिंह नयाल फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश देती और शुक्रवार रात को काठगोदाम हल्द्वानी से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा किया। बताया कि आरोपी गोविन्द सिंह नयाल खुद को सेना का सुबेदार बताया करता था। कई युवा उसके झांसे में आ गए थे। पुलिस को एक कार भी मिली जिसमें भारतीय सेना का स्टिकर चिस्पा रखा था। फर्जी सुबेदार बेरोजगारों से सेना में भर्ती कराने की एवज में रुपए मांगा करता था। उसने कई युवाओं से शैक्षणिक दस्तावेज की मूल प्रति जमा कराई थी। आरोपी गोविन्द सिंह नयाल के पास से पुलिस ने सेना का फर्जी आईकार्ड भी बरामद किया। इसके अलावा 41 लाख रुपए के चेक व एक दर्जन डेबिट कार्ड भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है।

To Top