Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में अच्छी शुरुआत, बुजुर्गों के पास निशुल्क तीर्थ यात्रा करने का मौका

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना शुरू हो गई है। इस योजना के तहत जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को निशुल्क यात्रा कराई जाएगी। यात्रा हेतु यात्री के पास विकल्प होगा। यात्रा में तीन स्लेप बनाए गए हैं। नैनीताल से गैराड गोलू, बागेश्वर बैजनाथ, गंगोलीहाट, जागेश्वर होते हुए वापस नैनीताल तथा नैनीताल से कालेश्वर बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग होते हुए वापस नैनीताल एवं नैनीताल से ऋषिकेश, उत्तरकाशी, ऋषिकेश होते हुए नैनीताल एवं नैनीताल से गैराड़ गोलू, बागेश्वर, कालीमठ, कौसानी से वापस नैनीताल तक कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडे ने जानकारी दी कि जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना का लाभ मिलेगा। नैनीताल जिले के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् द्वारा राज्य के वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक आयु) के लिए वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत यात्रा करायी जानी प्रस्तावित है।

हालांकि योजना का लाभ उन्हें मिलेगा जो आयकर देय सीमा के अंतर्गत नहीं आता है। इच्छुक 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक अपना नाम, उम्र, ग्राम, पोओ, तहसील, मेडिकल फिटनेस, आधार कार्ड, आयु संबन्धित प्रमाण पत्र,राशनकार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां प्रारूप के साथ उपरोक्त यात्रा स्थलों में किसी एक को अंकित करते हुए अपना आवेदन पत्र जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय नैनीताल में स्वयं अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय को उपलब्ध करा सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top