Udham Singh Nagar News

पंतनगर एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए उड़ेगी Flight, बेहद कम रखा गया है किराया

Ad

Uttarakhand: Flights: Airport: Pantnagar Airport: उत्तराखंड राज्य में तेजी से हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है। देहरादून से कई राज्यों के लिए हवाई सेवा का लाभ लोग उठा रहे हैं। इस क्रम में अब पंतनगर को बड़े शहरों के साथ जोड़ा जा रहा है जिसे कुमाऊं के लोगों को भी राहत मिलेगी। मौजूदा वक्त में पंतनगर से दिल्ली जयपुर के लिए हवाई सेवा, इंडिगो एयर कंपनी सेवा दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

कुछ दिन पहले दून-पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच भी फ्लाई बिग कंपनी द्वारा हवाई सेवा शुरू करने की बात सामने आई थी। अब एरक राहत भरी खबर यात्रियों के लिए है। माना जा रहा है कि पंतनगर एयरपोर्ट से देहरादून-वाराणसी वाया पंतनगर के लिए भी हवाई सेवा जल्द शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च माह के अंतिम सप्ताह से नई सेवा शुरू हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, एलायंस एयर द्वारा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को अपना प्रस्ताव सौंप दिया है। देहरादून-वाराणसी वाया पंतनगर के लिए एलायंस एयर का एटीआर-72 विमान से सेवा देगा। इस संबंध में कंपनी की ओर से फ्लाइट का देहरादून से वाराणसी का किराया लगभग 4500 रुपये और पंतनगर से वाराणसी का 3800 रुपये (परिवर्तनीय) के आसपास निर्धारित किया जा सकता है। फिलहाल टाइमिंग को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार लगातार जारी है। मैदानी इलाकों में फ्लाइट्स चल रही है तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों के लिए हेली सेवाओं को शुरू किया है। हल्द्वानी से चंपावत, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए शुरू हुई हेली सेवाओं को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top