Uttarakhand News

उत्तराखंड में आदेश जारी, सभी ब्लॉक प्रमुखों को तेल के लिए मिलेंगे रुपए

Ad

हल्द्वानी: राज्य के सभी ब्लाक प्रमुखों के वाहनों में तेल के लिए प्रतिमाह 10000 रुपए मिलेंगे। हाल ही में प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज से प्रमुख संगठन के द्वारा मुलाकात की गई थी जिसमे कई मांगे सतपाल महाराज के समक्ष रखी थी। जिसमें से कई वर्षों से एक मांग थी यह भी थी कि प्रमुखों के वाहन के लिए पेट्रोल या डीजल की व्यवस्था की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

माननीय पंचायतीराज मंत्री द्वारा शीघ्र ही सचिव पंचायतीराज व निदेशक पंचायतीराज को आदेशित किया गया कि शीघ्र उचित करवाई की जाए। शुक्रवार को एक आदेश जारी किया गया है। सभी प्रमुख ब्लॉक प्रमुखों के वाहन में तेल के लिए प्रतिमाह 10000 (दस हजार) रुपये की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए प्रमुख संगठन के अध्यक्ष डॉ दर्शन दानू ने पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज का विशेष रूप से आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top