Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: कोहरा बना सिर दर्द, बाघ एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस हुई Late

Kathgodam Trains Update:

मौसम विभाग का अनुमान कई बार लोगों के चेहरों में ख़ुशी लेकर आता है तो कई बार उनकी परेशानी का सबक भी बन जाता है। 2023 से शुरू हुई कड़ाके की ठण्ड अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। जिस कारण पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हो रहा है। जैसा की आप जानते हैं कि यह शादियों का सीजन भी है और इन शादियों में दूसरे राज्यों में रह रहे कई लोग पहुँचते हैं। हल्द्वानी एवं पहाड़ी क्षेत्रों में अन्य राज्यों से पहुँचने के लिए अधिकतम लोग रेल यात्रा को प्राथमिकता देते हैं। यही रेल यात्रा भी इस समय कड़ाके की ठण्ड और कोहरे के कारण प्रभावित होती नज़र आ रही है।

रेल संचालन ठप होने से यात्रियों के साथ रेल मंत्रालय को भी कई परेशानियों से गुज़ारना पड़ता है। अंतिम समय में यात्रा का साधन बदलना और अपनी पूरी यात्रा को नया रूप देना कई यात्रियों के लिए संभव नहीं हो पाता। साथ ही कोहरे या अन्य कारणों से रेल संचालन स्थगित करने से रेलवे प्रशासन को भी आर्थिक घाटे से जूझना पड़ता है। काठगोदाम से भी कई राज्यों के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाता है। पिछले एक महीने में कोहरे के कारण कई ट्रेनों के आगमन देरी से हुआ है। जिसमें अब हावड़ा से काठगोदाम के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस के सवा घंटा देरी से पहुँचने और दून एक्सप्रेस के दो घंटा देरी से पहुँचने के कारण उनका भी नाम इस सूची में जुड़ चुका है। काठगोदाम के रेलवे स्टेशन प्रबंधक डीएस बोरा बताते हैं कि काठगोदाम से सभी ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर ही रवाना किया गया है।

आपको बता दें कि काठगोदाम से दिल्ली के लिए संचालित उत्तर संपर्क क्रान्ति एक्सप्रेस का संचालन इस महीने कई दिन स्थगित रहा। जिससे दिल्ली को जाने एवं दिल्ली से आने वाले कई यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

To Top