Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी का गगन फिर छाया, 21 साल के लड़के के स्टार्टअप को मिला बेस्ट एग्रीटेक अवॉर्ड

हल्द्वानी: कुछ वक्त पहले हमने आपकों साथ गगन त्रिपाठी के नाम के युवक की कहानी साझा की थी। 21 साल की उम्र में हल्द्वानी निवासी गगन त्रिपाठी प्लांट ऑर्बिट ( Plant orbit)का संचालन कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ स्टार्टअप शुरू करने गगन तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनके स्टार्टअप प्लांट ऑर्बिट को  बेस्ट एग्रीटेक स्टार्टअप अवार्ड मिला है। गगन के स्टार्टअप का टर्नओवर 30 लाख से ज्यादा है और वह कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। उन्हें अपना काम शुरू किए हुए केवल 2 साल ही हुए हैं।

हल्द्वानी मुखानी निवासी गगन त्रिपाठी ऑनलाइन  इनडोर प्लांट्स नर्सरी चलाते हैं। कई राज्यों से उनके पास ऑर्डर पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि बाहर के लोगों को घर सजाने के लिए इंडोर प्लांट बेहद पसंद आते हैं। उनकी स्टार्टअप कम रुपए में अच्छी सेवा देने की कोशिश कर रहा है। उनके स्टार्टअप के अनोखे अइडिया की वजह से ही संस्थाओं के काम पर नजर रखनी वाली संस्था फायर बॉक्स ने प्लांट ऑर्बिट को बेस्ट एग्रीटेक स्टार्टअप से नवाजा है।

रानीचौरी भरसार से एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहे गगन त्रिपाठी ने दो साल से प्लांट ऑर्बिट चला रहे हैं। उन्हें बचपन से पौधों से प्यार था और इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपना काम शुरू किया था। काफी रिसर्च करने के हाद उन्होंने इंडोर सकुलेंट प्लांट डिलीवर करना शुरू किया। सस्ते पौधे लोगों तक पहुंचाने के लिए गगन ने प्लांट ऑर्बिट की नींव रखी। पढ़ाई के साथ वह काम भी करते रहे और टीम भी बनाते रहे। गनन को अपने शानदार काम के लिए कई बार सम्मान भी मिल चुका है। पिछले कुछ वक्त में हल्द्वानी समेत पूरे उत्तराखंड में उनका नाम चर्चाओं में रहा है।

गगन त्रिपाठी का कहना है कि जब शहर बड़े से बड़े कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो रहे हैं। हरियाली तब इनडोर और आउटडोर प्लांट्स की काफी डिमांड बढ़ी है लोग अपने घरों को हरा भरा और सुसज्जित रखने के लिए इनडोर प्लांट्स और आउटडोर प्लांट का सहारा ले रहे हैं ऐसे में उनका सोचना है कि वह आने वाले समय में महानगरों में बेहद किफायती दामों में इनडोर और आउटडोर प्लांट उपलब्ध कराएंगे।

To Top