Uttarakhand News

परिवार संग नीम करोली बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री

Ad

Uttarakhand news: Kainchi dham: Neeb karori baba: उत्तराखंड में स्थित प्रसिद्ध कैंचीधाम नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। पिछले कुछ वर्षों से भारत के विख्यात लोग भी नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। ये बाबा की शक्ति ही है कि बहुत दूर-दूर से लोग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहै हैं। बाबा का आशीर्वाद के लिए विदेश से भी बड़ी-बड़ी हस्तियां कैंचीधाम पहुंच रही हैं। बाबा के भक्तों की इसी सूची में अब एक नाम और जुड़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हनुमान चालीसा का पाठ किया:

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बृहस्पतिवार को परिवार के साथ कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद लिया। कैंचीधाम के ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने मंत्री को मंदिर के दर्शन कराएं। इसके बाद मंत्री गंजेद्र सिंह ने मंदिर की दिनचर्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही में उन्होने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। चाय बागान के बबलु उप्रेती ने उन्हें बागान की चाय भी भेंट की। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कहना है कि वह दूसरी बार कैंचीधाम में बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के लिए आए हैं। और आगे भी उन्हे जब भी बाबा का बुलावा आएगा तो वे अपने परिवार के साथ बाबा के दर्शन करने के लिए आएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top