Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव, गजराज बिष्ट ने मेयर पद के लिए पेश की दावेदारी

Ad

हल्द्वानी: हल्द्वानी नगर निगम सीट के ओबीसी आरक्षित होने के बाद भाजपा में काफी उतल-पुथल देखने को मिल रही है। एक दिन पहले गुपचुप तरीके से हुई सदस्यता के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा मंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने नगर निगम चुनाव के लिए मेयर पद की दावेदारी कर दी है। उन्होंने हल्द्वानी स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंचकर अपनी दावेदारी पेश की और कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी पेश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारियां को निभाया है। चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने कई प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया है और अब उन्हें उम्मीद है कि पार्टी उन पर भरोसा जताएगी। दूसरी ओर प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हर वक्त अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top