Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: भाजपा मेयर प्रत्याशी का नामांकन, पूर्व मेयर ने भी दिया बड़ा बयान

Ad

हल्द्वानी: सोमवार को हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार गजराज सिंह बिष्ट ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला और मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू प्रमुख रूप से शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad

गजराज सिंह बिष्ट के नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। एमबी इंटर कॉलेज से लेकर एसडीएम कोर्ट तक एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने जोश-खरोश के साथ भाजपा के पक्ष में नारे लगाए। इस आयोजन में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई, जो भाजपा के प्रति उनके समर्थन और विश्वास को दर्शाती है।

नामांकन से पहले, गजराज सिंह बिष्ट ने अपने परिवार के साथ कालू सिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना कर विजय की कामना की। इसके बाद, उन्होंने कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के आवास पर जाकर चुनावी समर्थन की अपील की। गजराज सिंह बिष्ट ने भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट और पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट से भी मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान, उन्होंने मेयर पद की दौड़ में शामिल रहे प्रमोद तोलिया, जोगेंद्र रौतेला और महेंद्र अधिकारी से भी मुलाकात की और संगठनात्मक सहयोग की बात की, ताकि पार्टी को मजबूती मिले और चुनाव में सफलता हासिल हो।

सीटिंग मेयर के टिकट कटने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। पत्रकारों के सवाल पर पूर्व मेयर जोगिंदर रौतेला ने कहा कि पार्टी एक परिवार है। भाजपा ने मुझे दो बार विधायक का टिकट दिया, दो बार मुझे मेयर बनने का अवसर दिया, ऐसे दल के लिए मेरी जान निछावर है। भाजपा एक बड़ा दल है और नए लोगों का भी उपयोग होता है। उन्होंने ये भी कहा कि क्या पता भविष्य में मुझे नई जिम्मेदारी मिले। कार्यकर्ताओं की पहली पसंद गजराज सिंह बिष्ट थे और उन्हें पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top