Sports News

गंभीर में सच में कुछ बात है, KKR के लिए ये खिलाड़ी खास है

Gautam Gambhir: IPL 2024: KKR Mentor Gambhir:

2008 में दिल्ली की टीम से खेलते हुए गौतम गंभीर ने अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। गौतम गंभीर ने वर्ष 2008 से 2010 तक दिल्ली के लिए IPL खेला है। इसके बाद 2011 में गौतम गंभीर को कोलकाता ने 11.04 करोड़ रूपए ऑक्शन प्राइस देकर खरीदा था। कोलकाता के लिए यह निर्णय उनका अब तक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय साबित हुआ। गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता को 2011 IPL टूर्नामेंट में चौथा स्थान मिला था। कोलकाता ने 2011 में खेले गए 15 मैचों में से 8 में जीत हासिल की थी।

सफलता और निराशा

2012 में गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता ने अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती। 2012 के फाइनल मुकाबले में 2011 के विश्वकप और IPL विजेता कप्तान धोनी के सामने खेलते हुए भी गंभीर का जीत का इरादा कमज़ोर नहीं पड़ा। चेन्नई को 2012 में उसी के घरेलु मैदान में हराकर कोलकाता ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। 2013 में KKR का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। उन्हें कई निराशाओं का सामना करते हुए पॉइंट्स टेबल में फाइनल मुकाबले के बाद सातवां स्थान प्राप्त हुआ। मुश्किल परिस्थियों में हार ना मानने वाले गंभीर ने 2014 में कोलकाता को उसकी दूसरी IPL ट्रॉफी जिताई।

KKR में हुई वापसी

IPL 2024 में गौतम गंभीर ने फिर से KKR के खेमे में जगह बनाई है। इस बार गंभीर ना तो खिलाड़ी और नाही कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं बल्कि वो इस बार KKR के कोच हैं। IPL 2024 में अब तक गंभीर के मार्गदर्शन में KKR ने 10 मुकाबले खेले हैं। इन 10 मुकाबलों में कोलकाता को 7 में जीत और 3 में हार मिली है। इसके साथ एक रोचक तथ्य से आपको परिचित भी करा देते हैं। मुंबई को 2012 में वानखेड़े में गंभीर ने बतौर कप्तान हराया था। 2024 में यानी 12 साल बाद गंभीर ने बतौर कोच मुंबई को वानखेड़े में एक बार फिर हरा दिया है। कोलकाता इस समय पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है। इस साल कोलकाता के शानदार प्रदर्शन का श्रेय कप्तान और खिलाड़ी अपने कोच गंभीर को दे रहे हैं।

To Top