Uttarakhand News

वेंडी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई

Ad

दौलतपुर: गौलापार स्थित वेंडी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आरंभ प्रधानाचार्य डॉ. भावना बवाड़ी एवं प्रबंधक डॉ. विकल बवाड़ी द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात कक्षा 9 के विद्यार्थियों के द्वारा सुविचार, भाषण, कविताए प्रस्तुत कि गई।

ADVERTISEMENTS Ad


गांधी जयंती के शुभ अवसर पर उनके सपनों को साकार करने के उदेश्य से सभी विद्यार्थियों ने अपने देश, राज्य, समाज के क्षेत्र को साफ-स्वच्छ रखने का संकल्प लिया, साथ ही गांधी जी का प्रिय भजन वैष्णव जन गाया। इसके पश्चात कक्षा 9 से 12 तक विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया जिसका विषय था ‘स्वच्छता ही सेवा’।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ० भावना बवाड़ी ने कहा कि हम सभी को सत्य वा अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। प्रबंधक डॉ० विकल बवाड़ी ने कहा कि हम जो काम दूसरों से करने को कहे उसका अनुसरण पहले अपने जीवन में करें। सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें, इस उपलक्ष्य में विद्यालय का समस्त स्टाफ व सभी शिक्षक- शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top