Featured

उत्तराखंड की परंपराओं पर लिखी फिल्म का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चयन

Ad

Rikhuli garhwali film : उत्तराखंड राज्य के लिए एक और गर्व की बात सामने आई है। उत्तराखंड में चमोली जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले साल बनी गढ़वाली फीचर फिल्म ‘रिखुली’ अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए नामित हुई है। उत्तराखंड की ऐसी कई सारी फीचर फिल्में हैं, जिन्हें विश्व स्तर पर नई पहचान मिल हैं। अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल पर कई फिल्में चयनित की जाती है। इसके लिए केवल वे फिल्में चयनित होती है जिनकी कहानियां अनोखी हो। ऐसी फिल्में जो सामाजिक, राजनीतिक समेत सांस्कृतिक या अन्य किसी प्रकार के विशेष मुद्दे पर प्रकाश डालती हो, केवल वे फिल्में ही वैश्विक स्तर पर पहुंचने के काबिल होती हैं। इसी बीच अंधविश्वास से जुड़ी कहानी पर आधारित पुरानी परंपरा और मान्यताओं को उजागर करती गढ़वाली फिल्म रिखुली को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए नामित किया गया है। (International Film Festival Rikhuli)

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें उत्तराखंड की गढ़वाली फीचर फिल्म रीखुली को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए नामित किया गया है। इस से पहले बीते माह ये फिल्म स्वीडन में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और फ्रांस में जुलाई माह की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म भी चुंज जा चुकी है। इस फिल्म का निर्माण पिछले वर्ष चमोली जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन व लेखन अक्षत नाट्य संस्था से जुड़े अभिनेता जगत किशोर गैरोला ने किया है। 90 मिनट की इस फिल्म में 90 के दशक तक गढ़वाल क्षेत्र की पुरानी परंपराओं , मान्यताओं व अंधविश्वास को करीब से दर्शाया गया है। इस फिल्म का फिल्मांकन चमोली जिले के स्यूण बेमरु, गैर टंगसा, चोपता, घिंघराण और मंडल घाटी में किया गया और अब जल्द ही इस फिल्म को दक्षिण कोरिया में प्रदर्शित किया जाएगा। (Rikhuli garhwali film selected for international Film festival)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top