Nainital-Haldwani News

गर्जिया आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें, 10 मई से बंद होने जा रहे हैं मंदिर के कपाट

Ad

Ramnagar news: Garjiya temple: रामनगर स्थित गर्जिया माता का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। रोजाना यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में माता के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गर्जिया मंदिर के टीले में आई दरारों को ठीक करने के लिए 10 मई से मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। बुधवार को मंदिर समिति और पुजारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

15 से 20 दिन तक बंद रहेगा मंदिर

गर्जिया देवी मंदिर में साल 2010 आई बरसात के चलते तेज बाढ़ आई थी। जिससे मंदिर के मिट्टी के टीले में दरार आ गई थी। और तब से हर बरसात में मिट्टी का टीला कमजोर होता जा रहा ता। बरसात में टीले को पानी से बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने यहां पर तिरपाल भी लगाए थे। फरवरी महिने में टीले के निर्माण कार्य के लिए शासन से पांच करोड़ 86 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। जिसके बाद सिंचाई विभाग ने 15 मार्च से मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते काम को रोक दिया गया था। और अब फिर से काम शुरू कर दिया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पांडे ने बताया कि 10 मई से मंदिर के कपाट बंद होंगे। जो करीब 15 से 20 दिन तक बंद रहेंगे। 9 मई को श्रद्धालु दर्शन करने आ सकते हैं।

कंक्रीट के जाल डालकर मजबूत बनाया जाएगा टीला

मनोज पांडे ने बताया कि टीले को चारों ओर से कंक्रीट के जाल डालकर मजबूत बनाया जाएगा। और कार्य पूरा होने के बाद ही मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोलने का निर्णय लिया जाएगा। बुधवार को हुई बैठक में तहसीलदार कुलदीप पांडेय, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मयंक मित्तल, कोतवाल अरुण सैनी, मंदिर समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह अधिकारी, मुख्य पुजारी मनोज पांडेय, दुकानदार और मनोनीत ग्राम प्रधान मौजूद थे।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top