Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में परिचित युवक के साथ मारपीट और लूट, तीन गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: पुलिस ने युवक के साथ हुई मारपीट के मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को पीड़ित गौरव पांडे ने तहरीर देकर बताया था कि तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल लेकर भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि विराट कपकोटी, अभय ढेला और आराध्य रावत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल को भी बरामद किया और उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पूछताछ में पता लगा कि आराध्य नाम के युवक का मोबाइल चोरी हो गया था और उन्हें शक था कि गौरव ने मोबाइल चोरा है। इसी शक के वजह से गौरव पांडे को घर से उन लोगों ने बुलाया और सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट कर मोबाइल चोरी कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top